URINE MAI BLEEDING K REASON |
पेशाब में खून आने का कारण जानिये | URINE MAI BLEEDING K REASON |
यह कोई जानलेवा समस्या नहीं है लेकिन बाद में खतरनाक हो सकती है। पेशाब में खून आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आपको डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद उस कारण को जानने के बाद सही इलाज करवाना आवश्यक होता है। पेशाब करने के दौरान खून आने पर बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाएं, सभी जांचें करवाएं और आवश्यक इलाज करवाएं। ये समस्या महिला और पुरूषों; दोनों को हो सकती है। पेशाब में खून आने के निम्मलिखित कारण हो सकते हैं:
यूरिन इंफेक्शन / यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई): महिलाओं में ये समस्या बहुत आम होती है। मूत्र मार्ग में संक्रमण होने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कत होती है, जलन के साथ-साथ कई बार खून भी आने लगता है।
गुर्दे में पथरी होना: अगर किसी भी व्यक्ति को गुर्दे में पथरी होती है तो पेशाब में खून आने लगता है क्योंकि पेशाब की प्राकृतिक प्रक्रिया में रूकावट आती है। इसका उपचार संभव होता है, इसलिए समय रहते डॉक्टर से सम्पर्क करें। सर्जरी की आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र ही उसे करवा लें।
गुर्दे या पित्ताशय में ट्यूमर होना: गुर्दे या पित्ताशय में ट्यूमर होने पर भी पेशाब में खून आने लगता है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा सर्जरी की मदद से इलाज किया जाता है।
ग्लोमेरूलोनेफिरिटिस या ग्लोमेरूलर नेफीरिटिस: पेशाब में खून या मल में खून आने का यह सबसे आम कारण होता है। बढ़ते बच्चों और छोटे बच्चों में यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन कई बार बड़े लोग भी इस समस्या का शिकार हो जाते हैं।
सिस्टिक ग्रोथ: महिलाओं में सिस्ट की वृद्धि होना आम बात है और यह दर्दनाक बीमारी होती है, जिसके कारण पेशाब में खून आने लगता है। सामान्यत: सिस्ट, गुर्दे में बढ़ता है जिसके कारण पेशाब करने में दर्द औश्र जलन होती है और एक समय के बाद खून आना शुरू हो जाता है।
कई बार, कुछ आनुवांशिक समस्याओं के चलते भी पेशाब में दिक्कत होने लगती है। सिकल सेल रोग, हाईमैच्यूरिया और असामान्य मासिक चक्र के कारण भी पेशाब में खून आने लगता है। कारण जो भी हो, आप सही समय पर इलाज करवा लें, ताकि भविष्य में स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या से जूझना न पड़ें।.